गंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा
By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 3, 2026 11:52 IST2026-04-03T11:51:07+5:302026-04-03T11:52:45+5:30
Ganderbal encounter:राशिद अहमद मुगल पुत्र स्वर्गीय गुल जमान मुगल की मौत के फैक्ट्स और हालात का पता लगाने के लिए मामले की पूरी और बिना किसी भेदभाव के मैजिस्ट्रेटी जांच करवाएं।

file photo
जम्मूः जम्मू कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को अरहामा गंदरबल में एनकाउंटर के दौरान गंदरबल के एक आम आदमी की कथित मौत की टाइम-बाउंड मैजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। होम डिपार्टमेंट की तरफ से जारी एक आदेश के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट गंदरबल को 7 दिनों के अंदर जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, "मैंने अरहामा, गांदरबल की घटना की गहन और निष्पक्ष न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि न्याय मिले।"
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने ट्वीट किया, "मैंने अरहामा, गांदरबल की घटना की गहन और निष्पक्ष न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि न्याय मिले।" pic.twitter.com/8071VxYFqs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2026
इस आदेश में कहा गया है कि कृपया 01.04.2026 को अरहामा गंदरबल में हुए एनकाउंटर के संदर्भ में, जिसमें राशिद अहमद मुगल पुत्र स्वर्गीय गुल जमान मुगल, निवासी चुंटवालीवार लार, गंदरबल की मौत हो गई थी के मामले को गंभीरता से लें और जांच करें। आदेश में कहा गया है कि इस मामले की जांच की गई है।
आपसे रिक्वेस्ट है कि राशिद अहमद मुगल पुत्र स्वर्गीय गुल जमान मुगल की मौत के फैक्ट्स और हालात का पता लगाने के लिए मामले की पूरी और बिना किसी भेदभाव के मैजिस्ट्रेटी जांच करवाएं। आर्डर में आगे लिखा है कि जांच सात (07) दिनों में पूरी की जाए और रिपोर्ट होम डिपार्टमेंट को सौंपी जाए। यह आदेश मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उनकी पार्टी के साथी और सांसद आगा रहुल्ला और पीडीपी चीफ के घटना पर चिंता जताने और बिना किसी भेदभाव के जांच की मांग करने के एक दिन बाद आया है।
