Jammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 1, 2026 08:50 IST2026-04-01T08:50:09+5:302026-04-01T08:50:29+5:30

Jammu-Kashmir: सूत्रों ने बताया था कि जैसे ही सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों (जिनकी संख्या दो बताई जा रही है) के करीब पहुंचे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई जो अभी भी जारी है।

Ganderbal encounter 1 unidentified terrorist killed operation underway in Jammu-Kashmir | Jammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu-Kashmir:  मध्य कश्मीर के गंदरबल जिले के अरहामा जंगल इलाके में एक अज्ञात आतंकवादी को सेना ने मार गिराया है। माइक्रो-ब्लागिंग प्लेटफार्म एक्‍स पर सेना की चिनार कोर ने लिखा है कि 31 मार्च की रात को, रुक-रुककर हो रही गोलीबारी के बीच घेराबंदी को रणनीतिक रूप से फिर से व्यवस्थित किया गया।

हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप एक आतंकवादी मारा गया। पोस्‍ट में आगे कहा गया है कि आपरेशन जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम को घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

तलाशी के दौरान, छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने आगे बताया कि अंधेरे के कारण आपरेशन रोक दिया गया था और आज सुबह रोशनी की पहली किरण के साथ इसे फिर से शुरू किया गया। और विवरण की प्रतीक्षा है।

Web Title: Ganderbal encounter 1 unidentified terrorist killed operation underway in Jammu-Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे