लाइव न्यूज़ :

गंभीर ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष में किए गए कार्यों का एक रिपोर्ट कार्ड रविवार को पेश किया। उन्होंने इसमें उनके द्वारा शुरू की गई दो सामुदायिक रसोई के जरिये एक रुपये के मूल्य पर छह लाख लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मुहैया कराने का भी उल्लेख किया।

पूर्वी दिल्ली में किए गए विकास संबंधी और कल्याणकारी कार्यों को उजागर करते हुए गंभीर ने एक बयान में कहा कि गाजीपुर कचरा भराव क्षेत्र में 7,48,800 मिट्रिक टन कचरे का शोधन किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली की जनता को यह बताना मेरा कर्तव्य है कि उनके निर्वाचित प्रतिनिधि ने क्या किया है। उन्हें पता होना चाहिए कि मैं अपने पक्ष में डाले गए एक-एक वोट का कर्जदार हूं और तब तक नहीं रुकूंगा जब तक मेरे निर्वाचन क्षेत्र के नागरिकों की आकांक्षाएं पूरी नहीं हो जातीं।’’

बयान के अनुसार गंभीर ने वायु को स्वच्छ करने के लिए तीन प्यूरीफायर की स्थापना, यमुना खेल परिसर में उन्नत सुविधाएं और कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राहत सामग्रियां वितरित की।

उन्होंने ‘मिशन वैक्सीनेट दिल्ली’ के तहत जरूरतमंदों के लिए अपने कार्यालय और कुछ झुग्गी इलाकों में टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे