लाइव न्यूज़ :

गंभीर ने पूर्वी दिल्ली में ‘जन रसोई’ का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने बृहस्पतिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत गांधी नगर बाजार में एक ‘जन रसोई’ का उद्घाटन किया जहां जरूरतमंद लोगों को एक रुपये में भोजन की थाली मिलेगी।

गंभीर ने ‘जन रसोई’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर पांच से छह और ऐसी रसोई खोली जाएंगी। अगली ‘जन रसोई’ मयूर विहार जिले में खोली जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘जन रसोई’ में एक रुपये में जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक, स्वच्छ भोजन की थाली एक रुपये में मिलेगी। हर दिन यहां करीब 500 लोगों के लिए खाना उपलब्ध होगा और लोग चाहें तो दूसरी बार भी खाना ले सकते हैं।’’

सांसद ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर यहां भौतिक दूरी बनाए रखने के नियम का भी पालन किया जाएगा और एक बार में केवल 50 लोगों को ही भोजन खिलाया जाएगा।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘इस एक रुपये की राशि का इस्तेमाल रसोई में काम करनेवाले कर्मचारियों को वेतन देने के लिए किया जाएगा।’’

गंभीर ने कहा, ‘‘ मुझे हमेशा लगता था कि जाति, धर्म या आर्थिक स्थिति से परे सभी को अच्छे और स्वच्छ भोजन का अधिकार है। यह काफी दुखद है कि बेघर और बेसहारा लोगों को दिन में दो जून की रोटी भी नहीं मिल पाती।’’

सांसद के एक सहयोगी ने बताया कि भोजन में विशेष अवसर पर चावल, दाल, सब्जी भी दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण