लाइव न्यूज़ :

गल्ला व्यापारी की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: October 19, 2021 15:41 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) 19 अक्टूबर बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र में मंगलवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक गल्ला व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह का कहना है कि व्यापारी सड़क के किनारे दुकान लगाकर गल्ला (अनाज) खरीद रहा था तभी वहां मोटरसाइकिल सवार बदमाश पहुंचे और उन्होंने उसको गोली मार दी। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए ले जाते समय व्यापारी की रास्ते में ही मौत हो गई ।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद विष्णु कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई व्यापारी शिवम वार्ष्णेय (25) सड़क के किनारे दुकान लगा कर गल्ला (अनाज) खरीद रहा था, तभी सुबह लगभग 10 बजे पहले मोटरसाइकिल सवार दो लोग पहुंचे और उन्होंने तमंचा दिखाकर उस पर हमला बोल दिया।

पुलिस के मुताबिक, व्यापारी के भाई ने बीच-बचाव किया और हमलावरों से तमंचा छीन लिया, लेकिन तभी तीन अन्य बदमाश दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये और उन्होंने उससे तमंचा छीनकर व्यापारी शिवम को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शिवम को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया