लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में गडकरी की चुनावी सभा: बोले- दो सौ साल तक टिकाऊ होगी मोदी सरकार

By भाषा | Updated: April 20, 2019 03:49 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी नीति झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की रही है।

Open in App

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी नीति झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की रही है। गडकरी ने यह भी कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार के इन पांच वर्षों में देश की तस्वीर बदलने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या नितिन गडकरी को नहीं, बल्कि देश की जनता को जाता है।

 भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यहां पत्थलगांव के बालक हाई स्कूल के खेल मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी - इन सभी ने गरीबी हटाओ के नारे दिए और लोगों ने उन्हें वोट दिया। लेकिन उन्होंने इसके (गरीबी हटाने के) लिए कुछ नहीं किया। और अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से झूठ बोलकर देश को गुमराह करना शुरू कर दिया है। वह गरीबों को प्रति वर्ष 72 हजार रूपए देने का झूठा वादा कर रहे हैं।

केवल झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना कांग्रेस की नीति रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 50 वर्षों तक शासन किया। इस दौरान पार्टी ने जातिवाद और सांप्रदायिकता का जहर घोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। वे (कांग्रेस) लोगों को यह कहकर गुमराह करती है कि भाजपा सरकार दलित विरोधी है और वह संविधान बदल देगी। कांग्रेस ने मुसलमानों से कहा कि भाजपा सरकार उन्हें पाकिस्तान भेज देगी और अगर वे सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो कांग्रेस को वोट दें।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पवित्र गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पहल की है। गडकरी ने कहा कि अब गंगा में साफ पानी है। वाराणसी और प्रयागराज में गंगा के स्वच्छ जल को देखकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे पीया। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने वाराणसी से प्रयागराज तक जल मार्ग से आसानी से यात्रा की। इसका श्रेय नरेंद्र मोदी सरकार को जाता है। मंत्री ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार से पहले धन की कमी के कारण सिंचाई की महत्वपूर्ण परियोजनाएं वर्षों से लंबित थी।

उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को वित्तीय सहायता दी है ताकि सिंचाई के लिए किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 450 बसों को डीजल से मुक्ति दिला कर सीएनजी से चलाने की पहल की गई है। गडकरी ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने महाराष्ट्र के भंडारा, गोंदिया, वर्धा, गढ़चिरौली, नागपुर, चंद्रपुर जिले में बायो सीएनजी के माध्यम से ट्रक और बस चलाने की योजना बनाई है। पत्थलगाँव विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है, जहां 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होगा। गडकरी ने इस लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार गोमती साय के लिए चुनाव प्रचार किया। भाषा सं संजीव आशीष सुभाष सुभाष

टॅग्स :नितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है