लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी की अधिकारियों को दो टूक, परियोजनाओं में देरी स्वीकार्य नहीं

By भाषा | Updated: January 23, 2020 19:46 IST

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तेलंगाना, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों की परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। कुल 3 लाख करोड़ रुपये की 500 राजमार्ग परियोजनाओं की बृहस्पतिवार और शुक्रवार को समीक्षा की जा रही है। इसका मकसद परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना है।

Open in App

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजमार्ग परियोजनाओं को तैयार करने में देरी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण कंपनियों से परियोजना क्रियान्वयन की समयसीमा का कड़ाई से पालन करने को कहा। गडकरी ने ऑनलाइन पोर्टल ‘गति’ की भी शुरूआत की। यह प्रगति पोर्टल की तरह है जिसका उपयोग प्रधानमंत्री कार्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिये करता है।

उन्होंने तीन लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा, ‘‘परियोजनाओं में देरी स्वीकार्य नहीं है। परियोजना का कार्यक्रम के अनुसार कड़ाई से पालन किया जाए।’’ गडकरी ने कहा कि कोई भी अंतर-मंत्रालयी मुद्दा आता है, उसे मंत्रालय के नोटिस में लाया जाए ताकि उसके समाधान में तेजी लायी जा सके।

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तेलंगाना, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों की परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। कुल 3 लाख करोड़ रुपये की 500 राजमार्ग परियोजनाओं की बृहस्पतिवार और शुक्रवार को समीक्षा की जा रही है। इसका मकसद परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना है।

गडकरी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वी के सिंह के साथ ऑनलाइन वेब पोर्टल गति की शुरूआत की। इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रगति के तर्ज पर तैयार किया है। एक अधिकारी ने कहा कि मंत्री इस पोर्टल के जरिये स्वयं परियोजनाओं पर नजर रख सकेंगे। इससे परियोजनाओं में अगर कोई मुद्दा आता है तो उसका तेजी से निपटान हो सकेगा। इस कदम से राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण में पारदर्शिता के साथ निर्णय लेने में तेजी आएगी।

महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, बिहार, ओड़िशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे पूर्वोत्तर राज्यों की परियोजनाओं की समीक्षा शुक्रवार को की जाएगी। 

टॅग्स :नितिन गडकरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी