लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने वही कहा जो मनमोहन, सोनिया और राहुल ने पहले कहा था: कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 19, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान के लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि कोरोना रोधी टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए गडकरी ने वही बात की है जो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ सप्ताह पहले की थी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए और कंपनियों को लाइसेंस दीजिए। गडकरी जी ने वही बात की है जो हमारे तीनों नेताओं ने करीब एक महीने पहले कह दी है। हम गडकरी जी को साधुवाद कहते हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘दुर्भाग्य यह है कि भाजपा में मोदी जी और अमित शाह जी के अलावा किसी की बात सुनी नहीं जाती। गडकरी जी की बात भला वो क्यों सुनेंगे? प्रधानमंत्री अच्छी सलाह मानने को तैयार नहीं है।’’

गौरतलब है कि गडकरी ने मंगलवार को एक समारोह में कहा था कि महामारी के दौरान देश में उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक दवा कंपनियों को कोविड-19 की वैक्सीन बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

हालांकि, गडकरी ने बुधवार को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि मोदी सरकार इसके उत्पादन में तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे