लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने दिखाया कि सत्ता का कैसे उपयोग किया जा सकता है : पवार

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:21 IST

Open in App

पुणे, दो अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को विकास के लिए सत्ता के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की।

दो प्रतिद्वंद्वी पार्टियों के नेताओं ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ मंच साझा किया।

पवार ने कहा, ‘‘मैं इस कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मुझे बताया गया था कि गडकरी अहमदनगर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे हैं जो शहर की लंबे समय से आ रही समस्याओं का समाधान करेंगी और मैं इस मौके पर मौजूद रहना चाहता था।’’

राकांपा नेता ने कहा कि अकसर परियोजना का शिलान्यास समारोह होने के बाद कुछ नहीं होता है ‘‘लेकिन जब बात गडकरी की परियोजना की आती है तो कार्यक्रम के कुछ दिनों के भीतर ही काम को शुरू होते देखा जा सकता है।’’

पवार ने कहा, ‘‘गडकरी शानदार उदाहरण है कि कैसे जनप्रतिनिधि राष्ट्र के विकास के लिए काम कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे याद है कि गडकरी द्वारा जिम्मेदारी (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) लेने से पहले पांच हजार किलोमीटर का काम होता था लेकिन उनके पद संभालने के बाद यह आंकड़ा 12 हजार किलोमीटर को पार कर गया।’’

पूर्व कृषि मंत्री ने इलाके के किसानों को सलाह दी कि वे गन्ने का इस्तेमाल केवल चीनी उत्पादन तक सीमित नहीं रखें बल्कि एथनॉल के कच्चे माल के तौर पर भी सोचें।

गडकरी ने अपने भाषण में कहा कि महाराष्ट्र के बुलढाना में सड़क परियोजना पर काम करने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नदी और नालों से गाद निकालने का भी काम किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं (महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री) हसन मुशरिफ को अहमदनगर में जल संरक्षण पर भी ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दूंगा।’’

मुशरिफ राकांपा नेता होने के साथ-साथ अहमदनगर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं और वह कार्यक्रम में मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए