लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने धामी को पीलीभीत—खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए आश्वस्त किया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:04 IST

Open in App

देहरादून, 12 अगस्त केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पीलीभीत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का आश्वासन दिया है । एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नयी दिल्ली में बुधवार को मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी के इस संबंध में अनुरोध को स्वीकार करते हुए गडकरी ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए ।

इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बन जाने से ऊधमसिंह नगर जिले का सीमान्त क्षेत्र खटीमा, चंपावत का सीमांत क्षेत्र टनकपुर एवं पिथौरागढ़ जिले का सीमांत क्षेत्र राष्ट्रीय मुख्य धारा से जुड़ पायेंगे। खटीमा मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है ।

इसके अलावा, पर्यटन की दृष्टि से चंपावत में स्थित प्रसिद्ध मॉ पूर्णागिरी धाम एवं पिथौरागढ़ जिले से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यातायात सुगम हो जाएगा । इसके अलावा, क्षेत्र का आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक विकास भी तीव्र गति से होगा।

प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में खटीमा से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले तक बनाया जायेगा जो राष्ट्रीय राजमार्ग- 74 से पीलीभीत में मिलेगा । इस राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई लगभग 38 किमी होगी जिसका 13 किमी भाग उत्तराखंड में और 25 किमी भाग उत्तर प्रदेश में होगा ।

यह राष्ट्रीय राजमार्ग सितारगंज-टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 125 (नई संख्या नौ) से खटीमा में जुड़ेगा।

इसमें से भी खटीमा से पीलीभीत की ओर 13 किमी लंबाई तक मार्ग पूर्व से ही निर्मित है । इस क्षेत्र में रुद्रपुर—सितारगंज— पीलीभीत, सितारगंज— खटीमा-टनकपुर—पिथौरागढ़ पूर्व से ही राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हैं और पीलीभीत से खटीमा तक 38 किमी की लंबाई राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो जाने के बाद इस क्षेत्र के सभी मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्गों की श्रेणी में आ जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे