लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी के बजाए खुद को पीएम कैंडिडेट बनाने पर नितिन गडकरी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान 

By भाषा | Updated: January 20, 2019 05:26 IST

केन्द्रीय मंत्री का यह बयान हाल में की गयी उन टिप्पणियों के बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा नेतृत्व को विधानसभा चुनावों में असफलताओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से 2019 में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेने का शनिवार को आह्वान किया।

गडकरी ने पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्धाटन के मौके पर यहां कहा कि यह भाजपा की ताकत है जिसने विपक्षी दलों को एकजुट होने के लिए विवश किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूर्ण निश्चय के साथ काम करेगी।

गडकरी ने कहा, ‘‘मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आप पूर्ण निश्चय और ताकत के साथ काम करने का संकल्प लें ताकि आगामी चुनाव में हम एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएं और पिछड़ा वर्गों के साथ न्याय करने तथा भारत को समृद्ध, प्रगतिशील और शक्तिशाली बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएं।’’ 

केन्द्रीय मंत्री का यह बयान हाल में की गयी उन टिप्पणियों के बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा नेतृत्व को विधानसभा चुनावों में असफलताओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कभी पार्टी नेतृत्व को निशाना बनाया। गडकरी ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक समानता भाजपा की ‘धारणा और विचारधारा’ है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनितिन गडकरीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं