लाइव न्यूज़ :

गढचिरौली पुलिस ने युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी दिलाने में मदद की

By भाषा | Updated: August 12, 2021 01:22 IST

Open in App

नागपुर, 11 अगस्त महाराष्ट्र में गढचिरौली पुलिस अपने कर्तव्य से परे जाकर जिले के युवाओं को एक पहल के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी और स्वरोजगार के अवसर दिलाने में मदद कर रही है। इसी के तहत बुधवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

जिला पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनकी कौशल प्रशिक्षण पहल ने अब तक नक्सल प्रभावित जिले के दूरदराज के हिस्सों के लगभग 2,000 युवाओं को महाराष्ट्र में और प्रदेश के बाहर विभिन्न नौकरियों में मदद की है, और उसने युवाओं के लिए स्वरोजगार के मौके भी पैदा किए हैं।

पुलिस ने बुधवार को गढचिरौली में रोजगार मेले का आयोजन किया, जिसमें 186 चयनित युवाओं को आतिथ्य और वाहन उद्योग में प्रशिक्षण लेने का मौका मिलेगा।

पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा कि महिलाओं सहित ये 186 युवा गढचिरौली के दूरदराज के इलाकों से हैं और वे अब एक शिक्षा फाउंडेशन के माध्यम से आतिथ्य और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में महीने भर चलने वाले पाठ्यक्रमों में भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां