लाइव न्यूज़ :

G20 Summit 2023: भारत के प्रस्ताव पर 'वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन' की स्थापना हो सकती है, बैठक के पहले ही दिन घोषणा की संभावना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 9, 2023 14:13 IST

G20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन स्थापित करने का भारत का प्रस्ताव पारित होने की संभावना है। ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने में मदद के लिए नया समूह शनिवार को लॉन्च किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका हैदुनिया के 20 देशों के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंच चुके हैंवैश्विक जैव ईंधन गठबंधन स्थापित करने का भारत का प्रस्ताव पारित होने की संभावना

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है। दुनिया के 20 देशों के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रगति मैदान में नवर्निमित भारत मंडपम में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के बड़े देशों के नेताओं के अलावा कई वैश्विक संगठनों के प्रमुख भी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

 G20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन स्थापित करने का भारत का प्रस्ताव पारित होने की संभावना है। ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने में मदद के लिए नया समूह शनिवार को लॉन्च किया जा सकता है। शनिवार को शिखर सम्मेलन के पहले दिन जी20 विश्व नेताओं के बीच वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन स्थापित करने की सहमति बन सकती है। 

ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस का प्रस्ताव भारत का है जिसे वह जी20 की अध्यक्षता के दौरान आगे बढ़ाना चाहता है। इससे पहले भारत की पहल पर  2015 में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का गठन किया जा चुका है।  बता दें कि पीएम मोदी ने भारत की मेजबानी में आयोजित हो रहे  G20 शिखर सम्मेलन में 21वीं सदी में दुनिया की आकांक्षाओं और कोविड के बाद पैदा हुई स्थितियों पर विशेष रूप से बात की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा,  "21वीं सदी का यह समय दुनिया को नई दिशा दिखाने वाला समय है। यह वह समय है जब बरसों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही है। हमें मानवता वादी केंद्रित होकर इन समस्याओं को सुलझाना है। मोरक्को में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करना चाहता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस कठिन समय में पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है। हम उन्हें हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए तैयार हैं।"

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अफ्रीकन यूनियन को जी20 में शामिल करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। । प्रधानमंत्री मोदी ने भी गले लगकर अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष को जी20 में शामिल होने पर बधाई दी।

टॅग्स :जी20भारतनरेंद्र मोदीNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया