लाइव न्यूज़ :

जी20 को डब्ल्यूएचओ को निधि की उपलब्धता बढ़ाने में मदद करने की जरूरत है: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि जी20 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के लिए निधि की उपलब्धता बढ़ाने में मदद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा टीका एवं प्रतिरक्षण के लिए वैश्विक गठबंधन(जीएवीआई),महामारी संबंधी तैयारी नवाचारों के लिए गठबंधन(सीईपीआई), एक्ट-ए जैसे चल रहे बहु-हितधारक तंत्रों का समर्थन करने के साथ-साथ न्यायसंगत और सस्ती पहुंच पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने यह बात वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जी20 संयुक्त वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, चर्चा का एजेंडा ‘‘वैश्विक स्वास्थ्य वित्तपोषण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस प्रस्ताव’’ था। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड-19 महामारी ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों के महत्व और वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘संयुक्त स्वास्थ्य और वित्त पोषण कार्य बल के वर्तमान प्रस्ताव का समर्थन करते हुए, भारत का प्रस्ताव है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में डब्ल्यूएचओ की केंद्रीयता बनाए रखने की आवश्यकता है।’’

मांडविया ने कहा कि सदस्य देशों के बीच इन बहुपक्षीय पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर उनके स्थानीय संदर्भ के अनुसार मूर्त रूप देने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘जी20 को डब्ल्यूएचओ के लिए उपलब्ध धनराशि को बढ़ाने में सहायता करने की आवश्यकता है, मुख्य रूप से ऐसी निधि जो निर्धारित नहीं हैं, इसके अलावा जीएवीआई, सीईपीआई, एक्ट-ए जैसे चल रहे बहु-हितधारक तंत्रों का समर्थन करने के साथ-साथ न्यायसंगत और सस्ती पहुंच पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस महामारी में, कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक कि सभी सुरक्षित न हों। इस संदर्भ में, मैं अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उद्धृत करता हूं जब उन्होंने कहा कि ‘सबका समर्थन, सभी का विकास, सभी का विश्वास और सभी के प्रयास’ सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा