लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से निपटने की सामूहिक प्रतिबद्धता है जी-20 की कार्रवाई योजना: निर्मला सीतारमण

By भाषा | Updated: July 19, 2020 00:31 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी-20 से प्रौद्योगिकी के जरिये वित्तीय समावेशन की भारत की सफलता को साझा किया। उन्होंने बताया कि 42 करोड़ बैंक खातों में 10 अरब डॉलर के बराबर की धन राशि ‘बिना किसी भौतिक संपर्क में आए’ स्थानांतरित की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने कहा कि जी-20 की कार्रवाई योजना कोविड-19 महामारी से निपटने की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की तीसरी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई।

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि जी-20 की कार्रवाई योजना कोविड-19 महामारी से निपटने की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। संकट के बीच यह तार्किक और प्रभावी बनी रहनी चाहिए। जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की तीसरी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए सीतारमण ने जी-20 से प्रौद्योगिकी के जरिये वित्तीय समावेशन की भारत की सफलता को साझा किया। उन्होंने बताया कि 42 करोड़ बैंक खातों में 10 अरब डॉलर के बराबर की धन राशि ‘बिना किसी भौतिक संपर्क में आए’ स्थानांतरित की गयी है।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘सीतारमण ने कहा कि जी-20 कार्रवाई योजना कोविड-19 से निपटने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। संकट के बीच इसे तर्कसंगत और प्रभावी बनाए रखने की जरूरत है।‘’’ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कराधान से संबंधित मुद्दों और डिजिटल कराधान से संबंधित चुनौतियों पर कहा कि यह जरूरी है कि इस बारे में समाधान सर्वसम्मति पर आधारित हो और सरल तथा समावेशी हो। जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों ने अप्रैल में कोविड-19 महामारी से निपटने को अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया के लिए कार्रवाई योजना प्रकाशित की थी।

कार्रवाई योजना के तहत जी-20 के सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवा, आर्थिक और वित्तीय उपाय करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके अलावा इसमें एक मजबूत और स्थिर वैश्विक अर्थव्यवस्था, जरूरतमंद देशों की मदद, मौजूदा संकट से सबक लेकर भविष्य की तैयारियों के प्रावधान को भी शामिल किया गया है ।

इस बीच, रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने कहा, ‘‘जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में शामिल हुआ। यह बैठक वृहद अर्थव्यवस्था, पूंजी प्रवाह, सीमापार भुगतान, लिबोर से बदलाव और अन्य मुद्दों पर केंद्रित थी।’’

मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘वित्त मंत्री सीतारमण ने जी-20 की बैठक भारत द्वारा महामारी के दौरान लोगों को समर्थन के लिए किए गए नीतिगत उपायों की जानकारी दी। भारत ने 295 अरब डॉलर का वृहद पैकेज दिया है जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 10 प्रतिशत है।’’

कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सरकार ने 20.97 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी। यह दुनिया में सबसे बड़े राहत पैकेज में से एक है। इस पैकेज का मकसद संकट में फंसे कारोबार क्षेत्र को उबारना और अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार की एक रूपरेखा तय करना है। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां