लाइव न्यूज़ :

जी किशन रेड्डी ने ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 00:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने ब्रिक्स समूह की भारत की अध्यक्षता के तहत मंगलवार को ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि सदस्य देशों के लिए एक-दूसरे के पर्यटन उत्पादों को समझना अहम है।

एक सरकारी बयान में बताया गया है कि बैठक में ब्रिक्स के सभी देशों - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के मंत्रियों ने हिस्सा लिया। उसमें बताया गया है कि भारत ने सदस्य देशों के बीच पर्यटन सहयोग को बढ़ावा देने के प्रभावी साधन के रूप में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया। बैठक में अंतर-ब्रिक्स पर्यटन सहयोग की समीक्षा की गई। बैठक का एक अहम पहलू ‘मिनिस्टर कम्यूनिक’ को अपनाना था जो ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग और पर्यटन को बढ़ावा देने पर परिणामी दस्तावेज है।

‘मिनिस्टर कम्यूनिक’ में यह स्वीकार किया गया है कि कोविड-19 महामारी ने जन स्वास्थ्य को गंभीर रूप से खतरे में डाल दिया है और सतत विकास के लक्ष्यों के कार्यान्वयन के लिए भारी चुनौतियां पेश की हैं।

रेड्डी ने कहा कि ब्रिक्स सदस्य देशों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे एक-दूसरे के पर्यटन उत्पादों और पेशकशों की अच्छी समझ रखें ताकि ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच पर्यटकों की संख्या को और बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों में साझा पर्यटन उत्पाद विरासत, संस्कृति, पर्यटन, प्रकृति, वन्य जीवन, पर्यावरण पर्यटन हैं जो अधिक सहयोग और सूचनाओं के आदान-प्रदान का मौका प्रस्तुत करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे