लाइव न्यूज़ :

पोंजी घोटाला: जनार्दन रेड्डी 4 दिन बाद पुलिस के सामने हुए पेश, 600 करोड़ फ्रॉड मामले में है आरोपी

By भाषा | Updated: November 10, 2018 20:33 IST

केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) पुलिस ने करोड़ों रुपये के लेन-देन के संबंध में बुधवार से उनके विरुद्ध तलाशी अभियान शुरु किया था। यह विनिमय कथित रुप से पोंजी घोटाले से जुड़ा है।

Open in App

तीन दिन तक गायब रहने के बाद कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं खनन उद्योगपति जी. जर्नादन रेड्डी शनिवार को पोंजी घोटाले के सिलसिले में यहां पुलिस के सामने पेश हुए और उन्होंने आरोपों को ‘राजनीतिक साजिश’ करार देकर उनसे इनकार किया।

पुलिस के हिसाब से फरार चल रहे रेड्डी अपने वकीलों के साथ कार से केंद्रीय अपराध शाखा कार्यायल पहुंचे। इससे पहले उन्होंने किसी अज्ञात स्थान से वीडियो जारी कर कहा था कि वह केंद्रीय अपराध शाखा के सामने पेश होंगे।

केंद्रीय अपराध शाखा कार्यालय पहुंचने के बाद रेड्डी ने दावा किया कि यह एक ‘‘राजनीतिक साजिश’’ है और उन्हें पुलिस पर विश्वास है।

इससे पहले अपने वीडियो संदेश में रेड्डी ने कहा था कि वह भाग नहीं रहे हैं और शहर में ही हैं। उन्हें भागने की कोई जरुरत भी नहीं है। 

टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित संदेश में उन्होंने कहा था, ‘‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। पुलिस के पास यह साबित करने के लिए एक भी सबूत नहीं है कि मैं गलत हूं। वह मीडिया को गुमराह कर रही है। ’’ 

कर्नाटक की पिछली भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री रहे रेड्डी ने कहा था कि उन्हें कभी घबराहट नहीं हुई क्योंकि उनका नाम न तो प्राथमिकी में है और न ही उन्हें कोई नोटिस भेजा गया है।

उन्होंने कहा था, ‘‘अब पुलिस द्वारा नोटिस जारी किया गया तो मैंने आज ही केंद्रीय अपराध शाखा के सामने पेश होने का फैसला किया लेकिन नोटिस में कहा गया है कि मैं रविवार को पेश होऊं। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को सच्चाई से वाकिफ कराने के लिए मैंने यह वीडियो सार्वजनिक करने का फैसला किया। मुझे पुलिस पर विश्वास है और यकीन करता हूं कि वह किसी राजनीतिक दबाव में नहीं आएगी।’’ 

केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) पुलिस ने करोड़ों रुपये के लेन-देन के संबंध में बुधवार से उनके विरुद्ध तलाशी अभियान शुरु किया था। यह विनिमय कथित रुप से पोंजी घोटाले से जुड़ा है।

सीसीबी रेड्डी के करीबी सहयोगी अली खान को ढूंढने में जुटी है जिसने उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की जांच से उबारने के लिए अंबीडैंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के सैयद अहमद फरीद के साथ कथित रुप से 20 करोड़ रुपये में सौदा किया था। अंबीडैंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड पोंजी घोटाले में आरोपी है।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त टी सुनील कुमार ने बुधवार को कहा था कि रेड्डी फरार चल रहे हैं और पुलिस इस मामले में पूछताछ के लिए उन्हें ढूंढने में जुटी है।

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह