G-23 पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली का हमला, कहा- पार्टी को कर रहे हैं कमजोर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2022 18:20 IST2022-03-18T18:17:26+5:302022-03-18T18:20:37+5:30

उन्होंने कहा "सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी के भीतर सुधार चाहती हैं लेकिन उनके आसपास के लोगों ने इसे तोड़ दिया है। जी-23 नेता वरिष्ठ नेता पर निशाना साध रहे हैं और कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं।

‘G-23 leaders weakening Congress,’ says party veteran Veerappa Moily | G-23 पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली का हमला, कहा- पार्टी को कर रहे हैं कमजोर

G-23 पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली का हमला, कहा- पार्टी को कर रहे हैं कमजोर

Highlightsकांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा, सोनिया गांधी पार्टी में सुधार चाहती हैंकहा, जी-23 नेता सोनिया गाधी पर निशाना साध रहे हैं और कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं 

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने पार्टी के जी-23 नेताओं पर निशाना साधा है। शुक्रवार को उन्होंने G-23 के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। मोइली ने कहा, ये लोग सोनिया गांधी पर निशाना साध रहे हैं।  उन्होंने कहा "सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी के भीतर सुधार चाहती हैं लेकिन उनके आसपास के लोगों ने इसे तोड़ दिया है। जी-23 नेता सोनिया गाधी पर निशाना साध रहे हैं और कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, "सिर्फ इसलिए कि हम सत्ता में नहीं हैं, कांग्रेस नेताओं या कार्यकर्ताओं को घबराना नहीं चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा और अन्य दल आएंगे और जाएंगे लेकिन कांग्रेस यहीं रहेगी। हमें दलितों के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और उम्मीद खोने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि दो साल पहले जी-23 के 'विद्रोही' नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी में तत्काल सुधार की मांग की थी। 5 राज्यों के चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त होने के बाद जी-23 के असंतुष्ट नेताओं ने फिर बैठकें की। वे इस हफ्ते दो दिन में दो बार मिल चुके हैं। शशि थरूर, जो समूह का हिस्सा नहीं हैं, भी उनके साथ शामिल हुए। 

पांच राज्यों में पार्टी की हार की जवाबदेही के लिए जी-23 के नेताओं ने इसी हफ्ते बुधवार को राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर लगातार दूसरे दिन मुलाकात की थी। 

बैठक के बाद बागी नेताओं ने एक संयुक्त बयान भी जारी किया कि कांग्रेस के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका सामूहिक और समावेशी नेतृत्व और सभी स्तरों पर निर्णय लेने का एक मॉडल अपनाना है। कपिल सिब्बल ने तो सीधे पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अब गांधी परिवार को अन्य किसी काबिल व्यक्ति के लिए रास्ता खाली कर देना चाहिए। उन्होंने 'घर की कांग्रेस से सबकी कांग्रेस वाला' बयान भी दिया है। 

Web Title: ‘G-23 leaders weakening Congress,’ says party veteran Veerappa Moily

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे