लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में फिर नहीं मिली ‘जी-23’ के बड़े नामों को जगह

By भाषा | Updated: March 22, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए बनाई गई कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि, ‘जी-23’ के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा एवं कपिल सिब्बल को इसमें जगह नहीं मिली नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी गई है, उनमें सिर्फ मनीष तिवारी और जितिन प्रसाद ऐसे नेता हैं जो उस ‘जी-23’ समूह में शामिल थे, जिसने पिछले साल अगस्त में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में व्यापक संगठनात्मक बदलाव की पैरवी की थी। प्रसाद पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस प्रभारी हैं।

इस सूची में आजाद, शर्मा और सिब्बल जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल नहीं हैं, जो ‘जी- 23’ में शामिल हैं।

इससे कुछ दिनों पहले भी पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी थी उसमें इन बड़े नामों को स्थान नहीं मिला था।

‘ग्रुप-23’ से जुड़े विवाद और पार्टी में गुटबाजी के आरोपों पर शर्मा ने पिछले दिनों कहा था कि कांग्रेस में कोई अलग-अलग गुट नहीं हैं और पूरी पार्टी सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एकजुट है।

शर्मा के इस बयान से कुछ दिनों पहले ‘ग्रुप-23’ में शामिल एक और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कहा था कि वह और उनके साथी आगामी चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और कांग्रेस को जीत दिलाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।

स्टार प्रचारकों की इस सूची में सोनिया, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को अलग-अलग क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। प्रदेश में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां