लाइव न्यूज़ :

G-20 शिखर सम्मेलन: अर्जेंटीना पहुंचे मोदी, दुनियाभर के शक्तिशाली नेताओं के साथ करेंगे बैठक

By भाषा | Updated: November 30, 2018 05:08 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो आबे से मुलाकात करेंगे। उसके बाद दोनों नेता संयुक्त रूप से मोदी के साथ बैठक करेंगे। 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां अर्जेंटीना की राजधानी में दुनिया के नेताओं के साथ दो महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे। इन बैठकों में प्रमुख वैश्विक चुनौतियों और घटनाक्रमों पर विचार विमर्श किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री यहां जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। वह जापान, अमेरिका और भारत के बीच पहली बार आयोजित की जा रही त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा रूस, भारत और चीन के बीच दूसरी बार आयोजित की जा रही त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक शुक्रवार को 12 साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रही है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो आबे से मुलाकात करेंगे। उसके बाद दोनों नेता संयुक्त रूप से मोदी के साथ बैठक करेंगे। 

ट्रंप, आबे और मोदी के बीच यह बैठक ऐसे समय हो रही है जबकि चीन दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय विवाद में उलझा हुआ है। इसके अलावा वह पूर्वी चीन सागर में जापान के साथ विवाद में उलझा हुआ है। दोनों ही क्षेत्रों को खनिज, तेल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों में संपन्न माना जाता है। 

रूस, भारत और चीन (आरआईसी) की त्रिपक्षीय बैठक में मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भाग लेंगे। 

चीन करीब करीब पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है जबकि वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान इसके जलमार्गों पर अपना दावा करते हैं। इसमें प्रमुख समुद्री मार्ग भी शामिल हैं जिनसे होकर हर साल 3,000 अरब डालर के वैश्विक व्यापार का परिवहन होता है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह