लाइव न्यूज़ :

एफडब्ल्यूआईसीई ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शूटिंग शुरू करने के लिए ‘विशेष अनुमति’ देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 22:49 IST

Open in App

मुंबई, एक जून ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (एफडब्ल्यूआईसीई) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि सरकार राज्य में फिल्म और टीवी कार्यक्रमों की शूटिंग करने की इजाजत दे।

अप्रैल में, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सभी तरह की शूटिंग को स्थगित करने की घोषणा की थी।

फिलहाल महाराष्ट्र के बाहर कुछ टीवी कार्यक्रमों और फिल्मों की शूटिंग चल रही है।

ठाकरे को सोमवार को लिखे पत्र में एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण राज्यव्यापी लॉकडाउन की वजह से मीडिया और मनोरंजन (एम एंड ई) क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

पत्र के मुताबिक, डेढ़ साल से लाखों कलाकार, कर्मी और तकनीशियन बेरोजगार हो गए हैं।

पत्र में कहा गया है कि सिने जगत लाखों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है जिससे वे अपने परिवार चलाते हैं।

उसमें कहा गया है कि लॉकडाउन ने सिने जगत के इन दिहाड़ी कर्मियों पर असर डाला है जिनके पास आय का दूसरा स्रोत नहीं है और वे पूरी तरह से इस उद्योग पर निर्भर हैं।

एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा कि लॉकडाउन का विस्तार दिहाड़ी कर्मियों के साथ-साथ निर्माताओं के लिए भी झटका होगा, क्योंकि उन्होंने कई परियोजनाओं में बड़ा निवेश किया हुआ है।

एफडब्ल्यूआईसीई ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से राज्य में शूटिंग शुरू करने के लिए ‘विशेष इजाजत’ देने का आग्रह किया।

संगठन ने सरकार को सभी दिशा-निर्देश मानने का आश्वसन दिया है।

पत्र पर एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित तथा अध्यक्ष बीएन तिवारी समेत अन्य के दस्तख्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र