लाइव न्यूज़ :

फर्नीचर बाजार में आग लगी, करोड़ों का सामान जला

By भाषा | Updated: December 23, 2020 12:05 IST

Open in App

नोएडा, 23 दिसंबर थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में सेक्टर 94 ए स्थित पुराने फर्नीचर के बाजार में बुधवार सुबह आग लग गई जिसमें करोड़ों रुपये का फर्नीचर जलकर खाक होने की आशंका है। एक दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि सेक्टर 94 स्थित पुराने फर्नीचर के बाजार में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की दर्जनभर गाड़ियां भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। फर्नीचर मार्केट में आग तेजी से फैल गई थी। उन्होंने बताया कि करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सिंह के अनुसार आग में करोड़ों रुपये का फर्नीचर जल जाने का अंदेशा है। उन्होंने बताया कि समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, अन्यथा आग और भी भयावह रूप ले सकती थी।

सेक्टर 94 ए में पुराने फर्नीचर तथा सामान की दर्जन भर से ज्यादा दुकानें हैं। यहां पर आग लगने की वजह से दिल्ली से कालिंदी कुंज के रास्ते नोएडा आने वाले लोगों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?