लाइव न्यूज़ :

उन्नाव में मृत पायी गयी दोनो किशोरियों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंत्येष्टि

By भाषा | Updated: February 19, 2021 15:02 IST

Open in App

उन्नाव, 19 फरवरी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पायी गयी दो किशोरियों की अंत्येष्टि शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर दी गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में बुधवार की शाम पशुओं के लिये चारा लेने गयी तीन दलित किशोरियों के खेत में संदिग्‍ध अवस्‍था में मिलने के बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था,जहां चिकित्‍सकों ने कोमल (15) और काजल (14) को मृत घोषित कर दिया था जबकि रोशनी (16) की हालत गंभीर देखकर उन्‍नाव अस्‍पताल ले जाया गया और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है ।

दोनों मृत किशोरियों के शव बृहस्पतिवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाये गए थे और आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों की अंत्येष्टि कर दी गई।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत, स्थानीय विधायक अनिल सिंह, पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे।

सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की थी और गांव के करीब एक किलोमीटर पहले ही अवरोधक लगा दिए गए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी और मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी हर अवरोधक पर लोगों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह, लखनऊ के मंडल आयुक्त रंजन कुमार, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी के अलावा, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और छह थानों के पुलिस बल लगातार नजर बनाये हुये थे ।

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार के लिये परिजनों से बात की गई थी, लेकिन उनके परिवार का एक सदस्य बाहर से आने वाला था और सूर्यास्त हो जाने का हवाला देकर परिजन अंत्येष्टि नहीं करना चाह रहे थे। इस पर उनकी इच्छा के अनुसार आज सुबह अंत्येष्टि की गयी ।

पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा किसी तरीके का कोई दबाव पीड़ित परिवार पर नहीं बनाया गया है। उनकी इच्छा के अनुरूप और जैसा वह चाहते थे उसी तरह से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न हुई है।

मुआवजे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन से मार्गदर्शन लिया जा रहा है।

जिलाधिकारी से परिजनों की मांग पत्र को लेकर जब पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि कुछ बाहरी लोग गांव में मौजूद थे और वह पीड़ित परिवार को मांग पत्र लिखा रहे थे, जिसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली थी ।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी को परिजनों द्वारा किसी तरह का कोई मांग पत्र नहीं दिया गया है ।

इससे पहले अपर पुलिस महानिदेशक (कानून—व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया था कि परिजन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने बताया था कि पीड़ित परिवार बेटियों की हत्या किये जाने का आरोप लगा रहा है, लिहाजा उनकी तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्नाव के पुलिस अधीक्षक से दो हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी है।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि दोनों दलित लड़कियों के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। उसकी रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और उनके शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए