लाइव न्यूज़ :

डेल्टा प्लस वेरिएंट से मुंबई में पहली मौत, लग चुके थे कोविशील्ड के दोनों डोज

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 13, 2021 11:05 IST

डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित लोगों में अब तक ऐसे कोई लक्षण नहीं दिखे जो डेल्टा से अलग हों. कोविड के डेल्टा वेरिएंट में जैसे पेटदर्द, उल्टी, भूख न लगना, जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कतें देखी गई हैं, वहीं लक्षण डेल्टा प्लस में भी सामने आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले ज्यादाबीएमसी ने पांचवां सीरो सर्वे शुरू कियामहाराष्ट्र के तीन जिलें Covid मुक्त

कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत का मामला मुंबई में सामने आया है. यहां 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, वह फेफडों की बीमारी से ग्रसित थी. हालांकि मौत महिला को Covishield के दोनों डोज लग चुकी थीं. 63 वर्षीय हाउसवाइफ की मौत जुलाई के आखिर सप्ताह में हुई थी लेकिन जीनोम सिक्वेंसिंग की मदद से डेल्टा प्लस संक्रमण से मौत की पुष्टि बुधवार को हुई.

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले ज्यादा

डेल्टा प्लस वेरिएंट से महाराष्ट्र में मौत का यह दूसरा मामला है जबकि मुंबई में इस वेरिएंट से ये पहली मौत है. महाराष्ट्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में इस वक्त डेल्टा प्लस के 65 केस हैं जिनमें से 11 केस मुंबई से हैं. बीएमसी की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे ने बताया, ‘डेल्टा प्लस वैरिएंट से ग्रस्त उपनगर की 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है. 

बीएमसी ने पांचवां सीरो सर्वे शुरू किया

डॉ. गोमारे ने बताया कि मृत महिला फेफडों की बीमारी से पहले से ही ग्रसित थी. हालांकि अधिकारियों ने कहा कि मौत का कारण की जांच की जा रही है. डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत के बाद बीएमसी चौकन्ना हो गई है, बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने गुरुवार को पांचवें सीरो सर्वे की भी शुरूआत कर दी है.

डेल्टा जैसे ही डेल्टा प्लस वेरिएंट के भी लक्षण  

डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित लोगों में अब तक ऐसे कोई लक्षण नहीं दिखे जो डेल्टा से अलग हों. कोविड के डेल्टा वेरिएंट में जैसे पेटदर्द, उल्टी, भूख न लगना, जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कतें देखी गई हैं, वहीं लक्षण डेल्टा प्लस में भी सामने आए हैं.

Covishield और Covaxin, डेल्टा वैरिएंट पर कितना असरदार?

भारत सरकार का दावा है कि डेल्टा वैरिएंट पर भारत में उपलब्ध Covishield और Covaxin दोनों असरदार हैं लेकिन विदेश में हुए रिसर्च के मुताबिक वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ शरीर में कुछ कम ऐंटीबॉडी बनाती हैं.

महाराष्ट्र के तीन जिलें Covid मुक्त

धुले के बाद आदिवासी बहुल जिला नंदुरबार उत्तर महाराष्ट्र का दूसरा कोविड-मुक्त जिला बन गया है. विदर्भ का भंडारा जिला भी इस महीने की शुरुआत में कोविड-मुक्त हो गया था. नंदुरबार में कोविड के एकमात्र मरीज को बुधवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. 2 अगस्त के बाद से जिले में कोई भी नया कोविड का मामला सामने नहीं आया है

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोविशील्‍डमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे