लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार: गुजरात के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: January 10, 2021 21:44 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 जनवरी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य सरकार बर्ड फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एवियन इंफ्लूएंजा के डर के बीच गुजरात के विभिन्न हिस्सों में दर्जनों पक्षी मरे हुए पाए गए हैं और पशु पालन विभाग के कर्मचारी जांच के लिए नमूने जमा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले चार दिनों से दो विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि राज्य में बर्ड फ्लू का प्रसार न हो।

जूनागढ़ पशु पालन विभाग के उप निदेशक एस एन वघासिया ने बताया कि पिछले नौ दिन में गिर सोमनाथ के चिखली गांव के एक मुर्गीपालन फार्म में 18 मुर्गियां मरी हुई पाई गई हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘ जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। हालांकि फार्म के निकट पक्षियों की मौत नहीं हुई है और फिलहाल बर्ड फ्लू की आशंका नहीं जान पड़ती है।’’

अधिकारियों ने बताया कि डांग जिले के वघाई में कुछ तीन दर्जन कौए मृत मिले हैं। इतनी ही संख्या में कच्छ के भीमासार गांव में भी मृत मिले हैं। राजकोट के गोंडाल तालुक में कुछ टिटिहरियों के कंकाल मिले हैं जबकि वडोदरा में कई कबूतर मृत पाए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुलपालन और स्वास्थ्य विभाग पिछले चार दिनों से बर्ड फ्लू से निपटने में लगे हैं। पक्षियों के मरने की जांच हो रही है और सरकार यह सुनिश्चित करने में लगी हुई है कि बर्ड फ्लू का प्रसार न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित