लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्रदेश में पूरी सतर्कता बरती जाए: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: January 8, 2021 15:49 IST

Open in App

लखनऊ, आठ जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि बर्ड फ्लू के दृष्टिगत पूरी सतर्कता बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) को वर्तमान में सौंपे गए कोविड-19 से सम्बन्धित दायित्वों से मुक्त किया जाए, जिससे यह संस्थान केवल बर्ड फ्लू की जांच पर पूरा ध्यान केन्द्रित कर सके।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शुक्रवार को यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद प्रयागराज में शीतकाल में प्रतिवर्ष प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में प्रयागराज में माघ मेला आयोजित होने वाला है। ऐसे में माघ मेले के दौरान

बर्ड फ्लू के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने प्रयागराज मेला प्राधिकरण को निर्देशित किया कि वह इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करे कि श्रद्धालु पक्षियों को दाना आदि न खिलाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुओं को खुरपका और मुंहपका बीमारियों से बचाने के लिए प्रदेश में पशु टीकाकरण का अभियान वृहद स्तर पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य को पूरी सक्रियता से जारी रखने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?