लाइव न्यूज़ :

गोवा में पार्टी, रेस्तरां में जाने के लिए पूर्ण टीकाकरण या कोविड नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 29, 2021 16:22 IST

Open in App

पणजी, 29 दिसंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार नए साल के जश्न को लेकर आयोजित पार्टी या रेस्तरां में शामिल होने वाले लोगों के लिए पूर्ण टीकाकरण या कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने की रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर देगी।

सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि जिला प्रशासन बुधवार शाम तक इस आशय की एक अधिसूचना जारी करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न आयोजनों के आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अतिथि इन प्रमाण पत्रों को साथ रखें।

गोवा सरकार ने मंगलवार को राज्य में अभी के लिए रात का कर्फ्यू नहीं लगाने का फैसला किया है, ताकि क्रिसमस और नए साल के त्योहारी सीजन के बीच पर्यटन व्यवसाय प्रभावित न हो।

सावंत ने कहा कि उनकी सरकार कोविड​​​​-19 संक्रमण दर पर नजर रख रही है और संक्रमण दर बढ़ने की स्थिति में तीन जनवरी को होने वाली कार्य बल की बैठक के दौरान कड़े फैसले लिए जाएंगे।

पर्यटन उद्योग से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि नए साल के जश्न से पहले वर्तमान में राज्य के होटलों में लगभग 90 प्रतिशत लोग हैं, जबकि समुद्र तटों पर पहले से ही भीड़भाड़ है। कोविड-19 महामारी के कारण लगभग एक साल के अंतराल के बाद ब्रिटेन से चार्टर्ड उड़ानें पहले ही राज्य में आनी शुरू हो गई हैं।

ट्रैवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ गोवा (टीटीएजी) के अध्यक्ष नीलेश शाह ने कहा कि होटल बुकिंग में पांच से सात फीसदी तक बुकिंग रद्द हुई है, लेकिन सीजन ‘‘कुल मिलाकर अच्छा’’ है। शाह ने कहा, ‘‘यह एक अच्छा संकेत है कि हम सामान्य स्थिति में वापस आ रहे हैं। पर्यटन उद्योग ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ व्यापार करना सीख लिया है।’’

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार को गोवा में 112 लोगों के संक्रमित होने से कोरोनो वायरस से संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को राज्य में 67 मामले दर्ज किए गए थे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,80,229 हो गई, जबकि संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 3520 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल