लाइव न्यूज़ :

कोलकाता की इमारत में लगी आग को बुझाने में पूरी सहायता की गई: रेलवे

By भाषा | Updated: March 9, 2021 15:22 IST

Open in App

कोलकाता, नौ मार्च पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों को मंगलवार को खारिज करते हुए कहा कि कोलकाता में न्यू कोयलाघाट भवन में लगी आग को बुझाने के लिए उन्होंने अग्निशमन विभाग और पुलिस को पूरा सहयोग दिया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आधी रात के करीब घटनास्थल का दौरा किया था और संवाददाताओं से कहा था कि आग बुझाने के दौरान रेलवे के अधिकारियों से सहायता नहीं मिली और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं थे।

इसपर रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार शाम को आग बुझाने के अभियान के दौरान पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, “पूरा सहयोग दिया गया और रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल तक पहुंचने के लिए अग्निशमन विभाग को रास्ता दिखाया।”

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी और निचले कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित थे और दमकल विभाग की सहायता कर रहे थे। इस हादसे में अग्निशमन विभाग के चार कर्मियों और रेलवे के तीन कर्मियों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे