लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो, निष्पक्ष चुनाव कराये जाएं: कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकवादियों द्वारा कई आम लोगों की हत्या किए जाने को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर स्थिति संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि इस केंद्र शासित प्रदेश का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो तथा निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराया जाए ताकि वहां लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित सरकार राज्य को चलाए।

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह सवाल भी किया कि गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर चुप क्यों हैं?

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में पिछले दो सप्ताह में 32 लोगों की हत्या हुई है। हमारे नौ जवान शहीद हो गए हैं। आज लोगों से उनके प्रांत पूछकर हत्या की जा रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। इसे मैं ‘सैलेक्टिव मर्डर’’ कहूंगा। इस स्थिति में गृह मंत्री का कोई बयान नहीं आया। लगता है कि वह अपने गृह राज्य को बचाने में पूरा समय लगा रहे हैं।’’

वल्लभ ने आरोप लगाया, ‘‘केंद्र सरकार ना तो जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को समझने में समक्ष है और न ही स्थिति से निपटने में सक्षम है।’’

उन्होंने यह दावा भी किया कि जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी के मामले में नंबर एक पर पहुंच चुका है, जबकि केंद्र की ओर से बहुत बड़े-बड़े वादे किए गए थे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि सबसे पहले जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए। केंद्र सरकार से स्थिति संभल नहीं रही है। ऐसे में पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराये जाएं ताकि लोकतंत्राकि ढंग से सरकार चल सके।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘जो लोग वहां से पलायन कर रहे हैं तो उनको उनके गृह स्थान पर रोजगार के साधन मुहैया कराया जाएं और आर्थिक मदद दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर