लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग AAP के चुनावी घोषणा पत्र का होगा हिस्सा: CM अरविंद केजरीवाल

By भाषा | Updated: January 4, 2020 19:42 IST

 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘नये तरीके से डिजाइन नवम्बर तक हो जाएगा और फिर उसी तरह से सभी सड़कों को डिजाइन किया जाएगा। हम दिल्ली की सड़कों को लंदन और टोक्यो की सड़कों की तरह बना देंगे।’

Open in App
ठळक मुद्देपूर्ण राज्य का दर्जा आप के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा होगा केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने दिल्ली में 300 मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए थे और कल 150 मोहल्ला क्लीनिक खुल जाएंगे।’’

 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग आम आदमी पार्टी (आप) के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा होगी और पार्टी इसके लिए लड़ाई जारी रखेगी। दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनावों में आप का मुख्य चुनावी मुद्दा था।

बहरहाल, इसका दिल्ली के लोगों पर कोई असर नहीं हुआ और आप के उम्मीदवार महानगर में सभी सात सीटों पर चुनाव हार गए। ‘एबीपी’ समाचार चैनल के पांचवें टाउनहॉल बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पूर्ण राज्य की मांग एकमात्र वादा था जिसे पार्टी पूरा नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग आप के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा होगा और पार्टी इसके लिए लड़ाई जारी रखेगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर फिर से चुना गया तो दिल्ली की सड़कों को अगले पांच वर्षों में लंदन और टोक्यो की सड़कों की तरह बना दूंगा। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान दिल्ली को सुंदर बनाने पर है और महानगर में 40 सड़कों को फिर से डिजाइन किया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘नये तरीके से डिजाइन नवम्बर तक हो जाएगा और फिर उसी तरह से सभी सड़कों को डिजाइन किया जाएगा। हम दिल्ली की सड़कों को लंदन और टोक्यो की सड़कों की तरह बना देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महानगर में जहां संकरी सड़कें हैं और जहां भीड़भाड़ होती है उनकी पहचान के लिए हमने कंसल्टेंट की सेवा ली है। वे अगले कुछ महीने में अपनी योजना सौंपेंगे और उनके सुझावों पर हम यातायात भीड़भाड़ की समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में काफी काम किया जाना है। यमुना की सफाई की जानी है, दिल्ली की सफाई की जानी है, प्रदूषण पर नियंत्रण किया जाना है और परिवहन में सुधार की जरूरत है।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने दिल्ली में 300 मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए थे और कल 150 मोहल्ला क्लीनिक खुल जाएंगे।’’

उन्होंने दिल्ली में आग लगने की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आग लगने की घटनाओं में अगर कोई साम्यता पाई गई तो वह कार्रवाई करेंगे। केजरीवाल ने कहा था कि आप 15 से 20 जनवरी के बीच अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया