लाइव न्यूज़ :

देश में भाजपा शासित सभी राज्यों में पूर्ण शराबबंदी की जाए : उमा भारती

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:04 IST

Open in App

भोपाल, 21 जनवरी भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने देश में भाजपा शासित सभी राज्यों में पूर्ण शराबबंदी की मांग की है।

उन्होंने हाल में उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश में शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का जिक्र करते हुए भाजपा शासित सभी राज्यों में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का अनुरोध किया है।

उमा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी से इस ट्वीट के माध्यम से सार्वजनिक अपील करती हूं कि जहां भी भाजपा की सरकारें हैं उन राज्यों में पूर्ण शराबबंदी की तैयारी कीजिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के समय लगभग शराबबंदी की स्थिति रही इससे यह तथ्य स्पष्ट हो गया कि अन्य कारणों एवं कोरोना से लोगों की मृत्यु हुई, लेकिन शराब नहीं पीने से कोई नहीं मरा।’’

उमा ने कहा, ‘‘अभी हाल में उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश में शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई। शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण अधिकतर सड़क हादसे होते हैं। यह बड़े आश्चर्य की बात है कि शराब मृत्यु का दूत है फिर भी थोड़े से राजस्व के लालच एवं शराब माफिया के दबाव के कारण शराबबंदी लागू नहीं हो पाती।’’

उन्होंने आगे लिखा कि अगर देखा जाए तो सरकारी व्यवस्था ही लोगों को शराब पिलाने का प्रबंध करती है। उमा ने कहा कि राजनीतिक दलों को चुनाव जीतने का दबाव रहता है। बिहार में भाजपा-जद(यू) गठबंधन की जीत यह साबित करती है कि शराबबंदी के कारण ही महिलाओं ने एकतरफा वोट नीतीश कुमार को दिये।

उन्होंने कहा, ‘‘शराबबंदी कहीं से भी घाटे का सौदा नहीं है। शराबबंदी से राजस्व को हुई क्षति को कहीं से भी पूरा किया जा सकता है, लेकिन शराब के नशे में बलात्कार, हत्याएं, दुर्घटनाएं छोटी बालिकाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं भयावह हैं तथा देश एवं समाज के लिए कलंक है।’’

उमा ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए हजारों करोड़ रूपये खर्च होते हैं। समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए शराबबंदी एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पर चर्चा शुरू की जा सकती है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मध्यप्रदेश में शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाने के बारे में सरकार ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। (मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री) शिवराज सिंह चौहान का यह कदम अभिनंदनीय है।’’

इस महीने मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हो गई थी। प्रदेश के उज्जैन जिले में पिछले साल अक्टूबर में जहरीली शराब पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र