लाइव न्यूज़ :

रोल्स रॉयस कार के मालिक पर बिजली चोरी का मामला दर्ज होने के बाद किया पूरा भुगतान

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:37 IST

Open in App

ठाणे, 13 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हाल में आठ करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस कार खरीदने वाले एक रियल्टी डेवलपर पर लगभग 35 हजार रुपये की बिजली चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया जिसके बाद उसने पूरे बिल का भुगतान कर दिया।

महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कम्पनी लिमिटेड (महावितरण) ने बताया कि कंपनी की शिकायत के आधार पर कल्याण पुलिस ने संजय गायकवाड़ पर 30 जून को बिजली चोरी का मामला दर्ज किया था। महावितरण की ओर से सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 12 जुलाई को गायकवाड़ ने 49,840 रुपये का भुगतान किया जिसमें 34,840 रुपये “बिजली चोरी” के थे और “सेटलमेंट” राशि के रूप में 15,000 रुपये दिए गए।

डेवलपर के पास कई महंगी कारें हैं और हाल में उसने आठ करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस खरीदी थी। गायकवाड़ के सोशल मीडिया खाते पर कार के साथ खड़े हुए उसकी तस्वीर पिछले महीने डाली गई थी। विज्ञप्ति के अनुसार, कल्याण में निर्माण स्थलों पर छापे के दौरान, बिजली चोरी का एक मामला सामने आया था जहां बिना मीटर लगाए बिजली चोरी की जा रही थी।

महावितरण की ओर से कहा गया कि गायकवाड़ के स्थल पर मार्च 2021 में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद गायकवाड़ ने भुगतान नहीं किया था जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। गायकवाड़ ने मीडिया से कहा कि मामला तकनीकी खराबी का था लेकिन महावितरण ने उनकी छवि खराब करने के लिए इसे प्रचारित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग