लाइव न्यूज़ :

भारत की 50 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी का पूर्ण टीकाकरण: प्रधानमंत्री मोदी ने यह गति बनाए रखने की अपील की

By भाषा | Updated: December 6, 2021 11:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर देश में 50 प्रतिशत से अधिक पात्र वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण किए जाने को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण पड़ाव करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि इस गति को बनाए रखना अहम है और साथ ही बचाव के सभी उपायों का पालन करते रहना भी जरूरी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को बताया था कि देश में 50 प्रतिशत से अधिक पात्र वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

मोदी ने मांडिवया के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘‘ भारत के टीकाकरण अभियान ने एक और अहम पड़ाव पार किया है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए इस गति को बरकरार रखना महत्वपूर्ण है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।’’

मांडविया ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘ बधाई हो भारत। यह बेहद गर्व का क्षण है, क्योंकि 50 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। हम साथ मिलकर कोविड-19 से निपटेंगे।’’

गौरतलब है कि कोविड-19 रोधी देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत इस साल 16 जनवरी से की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह