लाइव न्यूज़ :

पूर्ण टीकाकरण ने यात्रा करने का भरोसा जगाया: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने कहा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:29 IST

Open in App

:कुणाल दत्त:

नयी दिल्ली, आठ नवंबर ब्रिटेन की सॉफ्टवेयर इंजीनियर रिद्धि सोमवार को लंदन के लिए रवाना होने से पहले बेहद खुश थीं। कोविड रोधी पूर्ण टीकाकरण करवा चुकी रिद्धि की तरह तड़के लंदन के लिए रवाना होने वाले अनेक यात्री हवाईअड्डे पर थे।

रिद्धि ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पूर्ण टीकाकरण करवा चुके लोगों के लिए अमेरिका आज से पाबंदियां हटा रहा है। यह अच्छी बात है। कई लोग अमेरिका जा रहे हैं।’’

अधिकारियों ने पिछले महीने बताया था कि 11 अक्टूबर से, वे भारतीय यात्री जो ब्रिटेन पहुंचने से पहले कम से कम 14 दिन पहले कोविशील्ड या ब्रिटेन द्वारा स्वीकृत कोविड रोधी टीका ले चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे और उन्हें पृथक-वास में नहीं रहना होगा। ऐसे लोगों को यात्रा पर जाने से पहले जांच भी नहीं करवानी होगी और वहां पहुंचने के बाद वाली जांच भी नहीं करवानी होगी।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल टी3 पर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मौजूद बारिंदर गिल ने कहा, ‘‘मैं बहुत लंबे समय बाद भारत से लंदन जा रहा हूं।’’

हवाईअड्डे पर अनेक यात्री कनाडा जाने के लिए आए थे।

टोरंटो की रहने वाली मनप्रीत कौर ने कहा कि टीकाकरण से विदेश जाने वाले यात्रियों में आत्मविश्वास बढ़ा है।

टोरंटो में अध्ययन के लिए जा रहे अराथी अजीत और उनके मित्र श्रीकेश ने कहा, ‘‘हम दोनों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिहाज से एक भरोसा पैदा करने वाला है। अमेरिका ने भी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आज से विमान सेवाएं बहाल कर दी हैं।’’

अमेरिका ने पूर्ण टीकाकरण करवा चुके अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आठ नवंबर से सभी पाबंदियां हटा दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर