लाइव न्यूज़ :

पूरा ध्यान उत्तराखंड विधानसभा चुनावों पर : हरीश रावत

By भाषा | Updated: October 1, 2021 15:49 IST

Open in App

देहरादून, एक अक्टूबर कांग्रेस महा​सचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को कहा कि उनका पूरा “फोकस” (ध्यान) प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों पर है ।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह पूछ जाने पर कि क्या वह पंजाब के प्रभारी पद से इस्तीफा देंगे, रावत ने इसका सीधा जवाब न देते हुए केवल इतना कहा कि उनका “पूरा फोकस उत्तराखंड में होने वाले चुनावों पर है”।

अगले साल की शुरुआत में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं ।

रावत ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को गांधी जयंती पर उनका संकल्प है कि वह गांधी के मूल्यों का पालन करें।

रावत इस समय पंजाब में कांग्रेस मामलों के प्रभारी होने के साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष पद की दोहरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो