लाइव न्यूज़ :

विदेश जाने के इच्छुक लोगों के कोविन प्रमाण पत्र पर लिखी होगी पूरी जन्मतिथि

By भाषा | Updated: September 25, 2021 15:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर भारत और ब्रिटेन के बीच कोविड प्रमाण पत्र को लेकर हो रही बातचीत के बीच आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिन लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है और वे विदेश यात्रा करने के इच्छुक हैं, उन्हें ‘कोविन’ प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिस पर पूरी जन्मतिथि लिखी होगी। वर्तमान में, कोविन प्रमाण पत्रों पर जन्म के वर्ष के आधार पर लाभार्थी को आयु तथा अन्य विवरण लिखा होता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नियमों के अनुसार यह नई व्यवस्था की जा रही है और इसके अगले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ''यह निर्णय लिया गया है कि कोविन में एक नया 'फीचर' जोड़ा जाएगा जिसके तहत, जिन लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है और वे विदेश यात्रा के इच्छुक हैं, उनके टीका प्रमाण पत्र पर पूरी जन्मतिथि लिखी होगी।''

ब्रिटेन ने बुधवार को अपने नए यात्रा दिशा निर्देशों में संशोधन कर भारत में निर्मित ऐस्ट्राजेनेका टीके के संस्करण को अपनी स्वीकृत टीका सूची में शामिल किया था। कोविशील्ड को मान्यता देने से ब्रिटेन के इनकार के बाद भारत द्वारा की गई आलोचना के चले लंदन ने अपने अद्यतन अंतरराष्ट्रीय यात्रा परामर्श में टीके को शामिल किया था।

हालांकि, ब्रिटेन के अधिकारियों ने बुधवार को यह भी स्पष्ट किया था कि कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके लोगों को भी ब्रिटेन में 10 दिन के संस्थागत पृथक-वास में रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे