लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ चंडीगढ़ में

By भाषा | Updated: December 15, 2021 23:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 दिसंबर पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ बुधवार को दो-दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

बयान में कहा गया है कि पंजाब दौरे के पहले दिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार एवं निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार एवं अनूप चंद्र पांडेय ने अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं।

निर्वाचन उपायुक्त चंद्र भूषण कुमार, नितेश व्यास एवं टी श्रीकांत और महानिदेशक एस बी शरण भी इस टीम के सदस्य हैं।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करूणा राजू ने हवाईअड्डे पर आयोग की टीम का स्वागत किया।

निर्वाचन आयोग की टीम ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक की।

तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन आयोग की टीम से मुलाकात की।

आयोग को प्रतिनिधियों की चिंताओं से अवगत कराया गया, जिसने उठाए गए मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया।

कांग्रेस के किसी प्रतिनिधि ने टीम से मुलाकात नहीं की। हालांकि, कांग्रेस की पंजाब इकाई के महासचिव योगेंद्र पाल ढींगरा ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग की टीम से मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र