लाइव न्यूज़ :

तमिल समुदाय की आकांक्षाएं पूरी करना श्रीलंका के अपने हित में: एस जयशंकर

By भाषा | Updated: February 4, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि एकीकृत श्रीलंका में समानता, न्याय और शांति के लिए तमिल लोगों की आकांक्षाओं का पूरा होना इस द्वीपीय देश के अपने हित में है।

राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘अपनी वार्ता के दौरान मैंने दोहराया कि श्रीलंका में सुलह प्रक्रिया के लिए भारत का स्थाई समर्थन है जो वस्तुतः एक समावेशी राजनीतिक दृष्टिकोण के लिए है, जो जातीय सद्भाव को प्रोत्साहित करता है।’’

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने श्रीलंका में तमिलों के हितों की रक्षा से संबंधित मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए सभी स्तर पर द्विपक्षीय चर्चा के दौरान श्रीलंका से लगातार आह्वान किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ऐसे भविष्य के निर्माण के लिए सभी स्तरों पर श्रीलंका के साथ मिलकर कार्य कर रहा है, जिसमें कि एक एकीकृत श्रीलंका के भीतर समानता, न्याय, शांति और सम्मान से जीने की श्रीलंकाई तमिल समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाएं पूरी हो सके।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके श्रीलंकाई समकक्ष महिंदा राजापक्षे के बीच पिछले साल सितंबर महीने में हुए शिखर सम्मेलन के दौरान भी यह मुद्दा उठा था।

एक अन्य सवाल के जवाब में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि पिछले साल 74 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और 11 नावों को जब्त किया गया था।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने राजनयिक प्रयासों से सभी मछुआरों को सुरक्षित रिहा करा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं