लाइव न्यूज़ :

भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी लापता: एंटीगुआ पुलिस

By भाषा | Updated: May 25, 2021 13:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई एंटीगुआ एवं बारबुडा में रह रहा भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी लापता हो गया है और रविवार से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कैरिबियाई द्वीपीय देश की ‘रॉयल पुलिस फोर्स’ ने एक बयान में यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि चोकसी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि चोकसी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रही सीबीआई इन खबरों की ‘‘ औपचारिक और अनौपचारिक ’’ मंचों के जरिए पुष्टि कर रही है। इंटरपोल ने भी एजेंसी के अनुरोध पर उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया है।

एंटीगुआ पुलिस ने एक बयान में बताया कि चोकसी को रविवार को आखिरी बार उसकी कार में देखा गया था। कार तो पुलिस ने बरामद कर ली है लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया है।

चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने उनके मुवक्किल के लापता होने की खबरों की पुष्टि की है।

एंटीगुआ पुलिस ने भारतीय समयानुसार सोमवार रात चोकसी के लापता होने के संबंध में बयान जारी किया। पुलिस ने उसकी तलाश रविवार को शुरू की थी और उसकी तस्वीर के साथ एक बयान जारी किया है ताकि लोगों से उसके संबंध में जानकारी हासिल की जा सके।

बयान में कहा गया है, ‘‘पुलिस जॉली हार्बर के निवासी 62 वर्षीय मेहुल चोकसी के लापता होने के मामले की जांच कर रही है। चोकसी के लापता होने की शिकायत जॉनसन प्वाइंट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। वह रविवार 23 मई 2021 से लापता है।’’

स्थानीय मीडिया संस्थान ‘एंटीगुआन्यूजरूम’ ने पुलिस आयुक्त एटली रॉडने के हवाले से मंगलवार को बताया कि पुलिस ‘‘भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी का पता लगाने में जुटी है’’ जिसके लापता होने की ‘‘अटकलें’’ हैं।

खबर के अनुसार, एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था। बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया।

चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी।

चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल