लाइव न्यूज़ :

ईंधन के दाम अमेरिका में तय होते हें, उसके लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं: दानवे

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:25 IST

Open in App

औरंगाबाद, 15 नवंबर केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे ने कहा है कि ईंधन के दाम अमेरिका में तय होते हैं और उनकी दरों में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराना गलत है।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने तो इस माह के प्रारंभ में पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिये, लेकिन ज्यादातर गैर भाजपा शासित राज्यों ने ग्राहकों को और राहत देने के लिए उनपर वैट में कटौती नहीं की।

रेल राज्य मंत्री ने रविवार रात को कहा कि भारत में ईंधन के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं, क्योंकि उनका संबंध अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दरों से है।

भाजपा नेता ने यह बात मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नये पार्टी कार्यालय के उद्घाटन कार्यकम में कही। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ देश में ईंधन के दाम में वृद्धि के विरूद्ध विरोध मार्च निकाले जा रहे हैं। लेकिन ईंधन के दाम का संबंध वैश्विक (बाजार) स्थिति से है। एक दिन यह 35 पैसा बढ़ जाता है, तो अगले दिन यह एक रूपये गिर जाता है और फिर यह 50 पैसा चढ़ जाता है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘ये दाम तो अमेरिका में तय होते हैं। इसलिए ईंधन के मूल्य में वृद्धि के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराना गलत है। केंद्र ने तो (दिवाली के मौके पर पेट्रोल एवं डीजल पर) अपने करों में कटौती की ,लेकिन कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल शासित राज्य ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हैं। देश केंद्र सरकार के धन से चल रहा है। हमें यह लोगों को बताने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे