लाइव न्यूज़ :

ईंधन के दाम में वृद्धि : केरल में यूडीएफ ने विधानसभा भवन तक निकाली साइकिल रैली

By भाषा | Updated: November 11, 2021 16:23 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 नवंबर केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के विधायकों ने पेट्रोल और डीजल पर से राज्य के कर को कम करने की मांग तेज करते हुए बृहस्पतिवार को विधानसभा तक साइकिल रैली निकाली और सदन की कार्रवाई का बहिष्कार किया।

सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करने के बाद बाहर आए विधायकों ने प्रवेशद्वार पर भी धरना दिया और शून्यकाल में इस विषय पर चर्चा से सरकार के इनकार के विरोध में नारेबाजी की।

पिछले सप्ताह भी यूडीएफ विधायकों ने विधानसभा से बर्हिगमन किया था और राज्य की वाम सरकार से मांग की थी कि वह आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र की तर्ज पर, ईंधन पर लगे राज्य के कर में कटौती करे।

हालांकि, राज्य की वाम सरकार का कहना है कि वह कर में कटौती नहीं कर सकती क्योंकि ऐसा करने पर, खराब वित्तीय स्थिति की वजह से कई कल्याणकारी परियोजनाएं प्रभावित होंगी।

इससे पहले दिन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन के नेतृत्व में विधायकों ने विधायक हास्टल से साइकिल रैली निकाली और नजदीक स्थित विधानसभा परिसर तक आए।

जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो शून्यकाल में कांग्रेस विधायक के बाबू ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया और कहा कि आम आदमी लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों से संकट में हैं और राज्य सरकार कर कम नहीं करने पर अड़ी है।

पिनरई विजयन सरकार पर हमला करते हुए सतीशन ने कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर लगे करों में मामूली कटौती की है और कई राज्यों ने उसके अनुपात में कर में कमी की है। हालांकि, उच्च कर लगाने वाली केरल सरकार इसमें कटौती को तैयार नहीं है और वह इसे अतिरिक्त आय का साधन मानती है।

विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए राज्य के वित्त मंत्री के एन बालागोपाल ने कहा कि उनकी सरकार ने गत छह साल से पेट्रोल और डीजल पर कर नहीं बढ़ाया है बल्कि एक बार उसमें कटौती की है जबकि कांग्रेस की ओमन चांडी के नेतृत्व वाली सरकार ने ईंधन पर लगे करों में 13 बार वृद्धि की।

यूडीएफ विधायकों की साइकिल रैली पर तंज कसते हुए बालागोपाल ने कहा कि उन्हें केंद्रीय कर में कटौती के लिए बैलगाड़ी से दिल्ली जाना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य स्थगन प्रस्ताव जब अस्वीकार कर दिया तब विरोध जताते हुए विपक्षी विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos