लाइव न्यूज़ :

असम सरकार के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीकाकरण के बाद ही मिलेगा वेतन

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:55 IST

Open in App

गुवाहाटी, 23 जून असम सरकार ने बुधवार को अपने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे इस महीने से वेतन जारी करने के पहले अग्रिम पंक्ति के सरकारी कर्मचारियों के टीकाकरण की स्थिति का पता लगाएं।

मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ ने असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष के तौर पर एक आदेश में कहा कि यह देखा गया है कि अग्रिम पंक्ति के कई सरकारी कर्मचारियों ने अभी तक कोविड टीका नहीं लगवाया जबकि कोविन पोर्टल पर उनका पंजीकरण हो चुका है।

यह आदेश राज्य प्रशासन के इस बयान के दो दिन बाद आया है कि सरकारी और निजी उद्यमों के ऐसे सभी कर्मचारियों के लिए कार्यालय आना अनिवार्य है जिन्होंने टीकों की दोनों खुराक ली है।

बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि अग्रिम पंक्ति के सरकारी कर्मचारियों का टीकाकरण नहीं होने से वायरस के और फैलने की आशंका बढ़ सकती है और इससे आम नागरिकों, खासकर कमजोर समूहों जैसे शिशुओं, गर्भवती महिलाओं और अन्य के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि असम ने बुधवार को राज्य भर में 18 साल से अधिक उम्र के 3,31,315 लाभार्थियों को टीके देकर तीन लाख लोगों के टीकाकरण के दैनिक लक्ष्य को पार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग