लाइव न्यूज़ :

‘‘अग्रिम पंक्ति के कर्मी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को तत्काल टीके लगाएं जाएं’’

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिया है कि कोविड-19 महामारी के कारण अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के तौर पर काम कर रहे दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को तत्काल आधार पर टीके लगाएं जाएं।

शिक्षा निदेशालय के निदेशक उदित प्रकाश राय ने जिला शिक्षा अधिकारियों (डीडीईएस) और स्कूल प्रधानाचार्यों को लिखे पत्र में शिक्षकों के लिए जल्द से जल्द टीकाकरण शुरू करने को कहा है।

पत्र में कहा गया है, “सरकारी स्कूलों के शिक्षक दिल्ली सरकार के कोविड अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। शिक्षकों को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न मोर्चों पर तैनात किया गया है। शिक्षकों ने निरूद्ध क्षेत्रों, हवाई अड्डों, टीकाकरण अभियान, राशन वितरण, ऑक्सीजन आदि के प्रबंधन में महत्वपूर्ण काम किया है। ”

उसमें कहा गया है, “निदेशालय के शिक्षक जो दिल्ली सरकार के लिए अग्रिम पंक्ति के कर्मी हैं, ने संक्रमण को रोकने और प्रसार को तोड़ने में सरकार के प्रयासों का नेतृत्व किया है। उन्होंने कोविड-19 संकट की दूसरी लहर के प्रबंधन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है जो अप्रैल और मई 2021 में सामने आई थी।”

राय ने रेखांकित किया कि यह जरूरी है कि निदेशालय सुनिश्चित करे कि सभी सरकारी स्कूल के शिक्षकों को तत्काल आधार पर टीके लगाएं जाएं।

उन्होंने कहा, “सभी डीडीईएस और ‘एचओएसएस’ को सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के टीकाकरण की दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिए जाते है। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी संबंधित शिक्षकों को जल्द से जल्द टीका लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल