लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार यूपी में किस तरह से देंगे पीएम मोदी को चुनौती, जदयू-सपा में शुरू हुई गठजोड़ पर बातचीत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 19, 2022 21:57 IST

2024 के चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मोदी की तरह से चुनौती पेश करेंगे। इसके लिए समाजवादी पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार पूर्वी यूपी की किस सीट से उतरेंगे चुनावी दंगल, सपा-जदयू में शुरू हुई चर्चा नीतीश कुमार को फूलपुर, मिर्जापुर या अंबेडकर नगर की सीटों में से किसी एक पर लड़ सकते हैं चुनावजदयू को भरोसा है कि नीतीश कुमार पटेल और कुर्मी बेल्ट में कर सकते हैं अच्छीखासी सेंधमारी

लखनऊ: देश की सियासत तेजी से 2024 के चुनावी संग्राम की ओर कदम रख रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधी चुनौती देने के लिए बिहार के सत्ता प्रमुख नीतीश कुमार द्वारा 2024 के चुनाव में यूपी से दावेदारी ठोंकने की कयासबाजी तेज होती जा रही है।

खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मोदी की तरह पूर्वी यूपी से चुनावी ताल ठोंक सकते हैं। जानकारी के मुताबिक नीतीश पूर्वी यूपी की किस सीट से चुनावी दंगल में उतरेंगे इसके लिए समाजवादी पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जदयू यूपी के प्रमुख अनूप सिंह पटेल ने बताया कि नीतीश कुमार के यूपी से चुनाव लड़ने और जदयू-सपा के बीच संभावित गठजोड़ के बारे में नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की दिल्ली में हुई 6 सितंबर की मुलाकात के बाद से ही चर्चा चल रही है।

पटेल ने कहा कि दिल्ली में सपा प्रमुख और हमारे नेता नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन बनाने की विषय में विस्तार से चर्चा हुई थी। जदयू सूत्रों का दावा है कि पार्टी के यूपी ईकाई ने नीतीश कुमार को फूलपुर, मिर्जापुर या अंबेडकर नगर की सीटों में से किसी एक सीट से चुनावी मैदान में उतारने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा है।

अब अगर इस सीटों के वर्तमान समीकरण की बात की जाए तो फूलपुर सीट पर भाजपा का कब्जा है। वहीं मिर्जापुर से सोनलाल पटेल की बेटी और अपना दल (एस) प्रमुख अनुप्रिया पटेल भाजपा के सहयोग से काबिज हैं। अंबेडकरनगर सीट बसपा के खाते में हैं, जहां से रितेश पांडे लोकसभा सदस्य हैं।

मालूम हो कि बिहार में एनडीए और भाजपा से नाता तोड़ चुके नीतीश कुमार की पार्टी जयदू ने पूर्वी यूपी में बड़े पैमाने पर सदस्यता भी अभियान शुरू कर दिया है, जहां उसका कोई खास प्रभाव नहीं है। हालांकि जदयू को इस बात का भरोसा है कि पटेल और कुर्मी बेल्ट में नीतीश कुमार अच्छीखासी सेंधमारी कर सकते हैं और यह भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन सकता है क्योंकि नीतीश कुमार खुद कुर्मी बिरादरी से आते हैं। 

टॅग्स :नीतीश कुमारअखिलेश यादवजेडीयूसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं