डीटीसी और क्लस्टर बसों में आज से फ्री सफर कर सकेंगी महिलायें, 13,000 मार्शल करेंगे सुरक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2019 07:59 IST2019-10-29T07:59:44+5:302019-10-29T07:59:44+5:30

दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला यात्रियों को फ्री सफर के लिये एक पिंक पास लेना होगा। ये पास बस कंडक्टर के पास आसानी से मिल जाएगा। इसके लिये किसी भी तरह से कोई पैसे नहीं देने होंगे।

From today women can travel in DTC and cluster buses for free in Delhi with Pink tickets | डीटीसी और क्लस्टर बसों में आज से फ्री सफर कर सकेंगी महिलायें, 13,000 मार्शल करेंगे सुरक्षा

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsसीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिये बताया कि कुल 13,000 मार्शल बसों में होंगे।दिल्ली अकेला राज्य है जहां लोगों की सुरक्षा और मदद के लिये हर बस में मार्शल नियुक्त किये जा रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली की सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में आज मंगलवार से महिलायें मुफ्त में सफर करेंगी। महिलाओं को सिंगल जर्नी फ्री ट्रेवल पास जारी किया जाएगा। सभी बस यात्रियों खासकर महिला यात्रियों का सफर सुरक्षित हो सके इसके लिये बसों में 13,000 मार्शल भी आज से तैनात होंगे। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बताया कि मंगलवार से सभी बसों में 3400 के बजाय 13,000 मार्शल तैनात किये जाएंगे। ये मार्शल मॉर्निंग और ईवनिंग दोनों शिफ्ट में चलने वाली बसों तैनात होंगे। अभी तक डीटीसी की बसों में मार्शल सिर्फ ईवनिंग शिफ्ट में ही होते थे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिये बताया कि कुल 13,000 मार्शल बसों में होंगे और वो बीमार की मदद भी करेंगे एवं अन्य किसी भी आपात स्थिति से निपटेंगे। दिल्ली अकेला राज्य है जहां लोगों की सुरक्षा और मदद के लिये हर बस में मार्शल नियुक्त किये जा रहे हैं।

आपको बता दें दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की 5500 से ज्यादा बसें चलती हैं। जिनमें दिन भर के कुल यात्रियों में 30 प्रतिशत महिला यात्री सफर करती हैं।

Web Title: From today women can travel in DTC and cluster buses for free in Delhi with Pink tickets

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे