लाइव न्यूज़ :

आज से मोहन भागवत भोपाल में करेंगे संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक, जानें किस मुद्दे पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: July 21, 2020 05:55 IST

RSS के पदाधिकारी ने कहा कि यह शीर्ष पदाधिकारियों की अनौपचारिक बैठक है जो हर तीन महीने में होती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बैठक में उन स्थितियों एवं चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी, जिनका हमारा देश अभी सामना कर रहा है।इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी सहित अन्य लोग यहां पहुंच गए हैं। संघ के लोगों ने कहा कि इस बैठक में अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर और चीन के साथ चल रहे गतिरोध पर चर्चा होगी।

भोपालअयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत मंगलवार से यहां संघ के बड़े पदाधिकारियों की बैठक करेंगे। यह जानकारी संघ के एक पदाधिकारी ने दी है। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वाभाविक है कि इस बैठक में अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर और चीन के साथ चल रहे गतिरोध पर चर्चा होगी।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इस बैठक में उन स्थितियों एवं चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी, जिनका हमारा देश अभी सामना कर रहा है। पदाधिकारी ने कहा कि यह शीर्ष पदाधिकारियों की अनौपचारिक बैठक है जो हर तीन महीने में होती है। यह दो या तीन दिन या उससे अधिक समय तक चल सकती है।

देश के मध्य में होने के कारण भोपाल एक सुविधाजनक जगह है, इसलिए इसे बैठक के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि यह बैठक शहर के शारदा विहार इलाके में सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय स्कूल में आयोजित होगी, क्योंकि इसमें कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए पर्याप्त कमरे और जगह है।

उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख भागवत और महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी सहित अन्य लोग यहां पहुंच गए हैं। 

टॅग्स :आरएसएसइंडियामध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं