लाइव न्यूज़ :

आज से मजेंटा लाइन पर बिना ड्राइवर दौड़ेगी मेट्रो, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

By अनुराग आनंद | Updated: December 28, 2020 07:15 IST

पिंक लाइन पर 2021 के मध्य तक मानव रहित मेट्रो का परिचालन शुरू होने की संभावना है। इसके साथ चालकरहित मेट्रो परिचालन का नेटवर्क लगभग 94 किलोमीटर हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी चालक रहित ट्रेन परिचालन सेवा और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा का उद्घाटन करेंगे।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के लिए सुखद परिवहन और अनुकूल यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डेन) पर भारत की पहली चालक रहित ट्रेन परिचालन सेवा का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से भारत में परिवहन और यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा।

दिल्ली मेट्रो ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि नयी पीढ़ी की इन रेलगाड़ियों के परिचालन से दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन (डीएमआरसी) विश्व के उन ‘‘सात प्रतिशत मेट्रो नेटवर्क के विशिष्ट समूह’’ में शामिल हो जाएगा जो चालक रहित परिचालन की सेवाएं दे रहे हैं।

37 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से बोटेनिकल गार्डन के बीच मेट्रो दौड़ेगी-

बयान के मुताबिक 37 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से बोटेनिकल गार्डन के बीच चालक रहित मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद 57 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और शिव विहार के बीच 2021 के मध्य तक चालक रहित मेट्रो सेवा की शुरुआत की जाएगी।

बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डेन) पर भारत की पहली चालक रहित ट्रेन परिचालन सेवा और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा का उद्घाटन करेंगे।’’

चालकरहित ट्रेनें पूरी तरह से स्वचालित होंगी जिसमें मानवीय हस्तक्षेप कम से कम होगा

इन नवाचारों से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के लिए सुखद परिवहन और अनुकूल यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा। दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नयी पीढ़ी की इन सेवाओं की व्यावसायिक शुरुआत एक बड़ी उपलब्धि होगी और उद्घाटन के अगले दिन शुरू कर दी जाएगी।

बयान में कहा गया है कि चालकरहित ट्रेनें पूरी तरह से स्वचालित होंगी जिसमें मानवीय हस्तक्षेप कम से कम होगा वहीं मानवीय त्रुटियों की आशंकाएं भी कम होंगी। पिंक लाइन पर 2021 के मध्य तक मानव रहित मेट्रो का परिचालन शुरू होने की संभावना है। इसके साथ चालकरहित मेट्रो परिचालन का नेटवर्क लगभग 94 किलोमीटर हो जाएगा।

दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पूरी तरह से लागू होने से देश के किसी भी भाग से जारी किए गए रुपे डेबिट कार्ड का इस्तेमाल यात्रा के लिए किया जा सकेगा। यह सुविधा दिल्ली मेट्रो के समूचे नेटवर्क पर 2022 तक उपलब्ध कराई जाएगी। 

(एजेंसी इनपुट)

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया