LPG Cylinder Price Hike: आज से फिर हुआ 250 रुपए महंगा एलपीजी सिलेंडर गैस, फटाफट ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट्स @iocl.com

By आजाद खान | Published: April 1, 2022 08:50 AM2022-04-01T08:50:12+5:302022-04-01T09:39:13+5:30

आप अपने शहर के एलपीजी सिलेंडर के दाम को अगर जानना चाहते है तो इसके लिए आप सरकारी तेल कंपनी IOC के वेबसाइट https://iocl.com/pages/indane-cooking-gas-overview पर जाएं और यहां से कीमत का पता लगाए।

From today LPG cylinder gas became costlier by Rs 250 check your city rates quickly iocl indian govt inflation | LPG Cylinder Price Hike: आज से फिर हुआ 250 रुपए महंगा एलपीजी सिलेंडर गैस, फटाफट ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट्स @iocl.com

LPG Cylinder Price Hike: आज से फिर हुआ 250 रुपए महंगा एलपीजी सिलेंडर गैस, फटाफट ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट्स @iocl.com

Highlightsमहंगाई की मार एक बार फिर एलपीजी सिलेंडरों पर पड़ी है। आज यानी 1 अप्रैल 2022 से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़े हैं। पिछले महीने जहां इसके दाम घटे थे अब ये बढ़ गए हैं।

LPG Cylinder Price 1 April 2022: आज 1 अप्रैल 2022 है आज से नए वित्त वर्ष 2022-23 की शुरुआत है। ऐसे में महंगाई ने आज से ही अपना रूप देखाना शुरू कर दिया है। देश भर में आज से 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस एलपीजी की कीमत बढ़ गए हैं। पहले के कीमत पर 250 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। इसके तहत अब ये सिलेंडर की लोगों को 2253 रुपए में मिलेगा। हालांकि ये बढ़ोतरी केवल कमर्शियल रसोई गैस एलपीजी पर ही की गई है और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। 

पिछले 1 महीने में ऐसे बढ़े है दाम

पिछले 1 महीने में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमत में लगातार इजाफा हुआ है। 1 मार्च को यह सिलेंडर जहां 2012 रुपए में आते थे, वहीं यह सिलेंडर 22 मार्च को घटकर 2003 रुपए हो गए थे। कीमत घटने से जहां लोगों को राहत मिली थी, वह राहत अब आज से खत्म हो गई है। महीना खत्म होते ही सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है और यह 19 किलो वाला सिलेंडर अब 2253 रुपए में मिल रहा है। इस सिलेंडर को पाने के लिए मुंबई के लोगों को जहां पहले 1955 रुपए खर्च करने पड़ते थे, वहीं उन्हें अब 2205 रुपए देने होंगे। यही नहीं कोलकाता के लोगों को अब 2,087 रुपए के बजाय 2351 रुपए देने होंगे। 

यहां चेक करें अपने शहर के सिलेंडर के दाम

आप जिस भी शहर में रह रहे हैं, सिलेंडर के दाम को जानना और उससे चेक करना बड़ा ही आसान हो गया है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे। इसके लिए सबसे पहले सरकारी तेल कंपनी IOC के वेबसाइट https://iocl.com/pages/indane-cooking-gas-overview पर जाना होगा जहां से आप अपने शहर के सिलेंडर के दाम आसानी से जान पाएंगे। इस वेबसाइट पर हर शहर के हर कंपनी के सिलेंडर के दाम दिए रहते हैं। आप बहुत ही आसानी से इसे आप चेक कर सकते हैं। 
 

Web Title: From today LPG cylinder gas became costlier by Rs 250 check your city rates quickly iocl indian govt inflation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे