लाइव न्यूज़ :

पुनीत से लेकर सिद्धार्थ तक...वो हस्तियां जिनकी अचानक मौत से स्तब्ध रहे गए परिवार और प्रशंसक

By भाषा | Updated: October 30, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर कन्नड़ सिनेमा के सितारे पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस साल किसी हस्ती की अचानक मौत का यह सबसे ताजा मामला है। इन हस्तियों की मौत ने न केवल उनके परिवारों बल्कि लाखों प्रशंसकों को भी गमगीन कर दिया।

फिटनेस का बहुत ध्यान रखने वाले पुनीत के निधन से उन्हें और उनके अभिनय को जानने वाले लोग स्तब्ध हैं। पुनीत ने शुक्रवार को दो घंटे तक कसरत करने के बाद सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल ले लाया गया। उनका इलाज करने वाले एक डॉक्टरों ने यह जानकारी दी।

अस्पताल ने कहा कि जब उन्हें लाया गया तो उनके शरीर में कोई हरकत नहीं थी, जिसके बाद उन्हें उन्नत कार्डियक सपोर्ट पर रखा गया। इसके अलावा उनकी मौत के कारणों को बारे में और कोई जानकारी नहीं मिली है।

पुनीत से पहले अहमदाबाद में रहने वाले सौराष्ट्र के बल्लेबाज, भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान तथा 2019-20 सीजन में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य अवि बरोट का भी 16 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया था। वह केवल 29 साल के थे।

बरोट ने घर पर टीवी देखते समय बेचैनी महसूस की, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में मां और पत्नी हैं। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और पहली संतान को जन्म देने वाली हैं। अवि के पिता की भी 42 साल की आयु में दिल का दौर पड़ने से मौत हो गई थी।

दो सितंबर को अभिनेता तथा मॉडल सिद्धार्थ शुक्ला की 40 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उन्होंने टीवी धारावाहिक ''बालिका वधू'' में अभिनय से घर-घर में पहचान बनाई और रिएलिटी शो ''बिग बॉस'' में उनकी प्रतिभागिता ने उनकी लोकप्रियता को नयी ऊंचाइयां दीं। वह अपने करियर के चरम पर थे और उनकी कई फिल्में आने वाली थीं।

टाटा मोटर्स के वरिष्ठ कार्यकारी आशीष धर का भी 24 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह धूम्रपान नहीं करते थे। इसके अलावा वह मैराथन में भाग लेते थे और नियमित रूप से जिम भी जाया करते थे। 51 वर्षीय धर टाटा मोटर्स में बिक्री, विपणन , इलेक्ट्रिक वाहन और ग्राहक सेवा के प्रमुख थे।

आशीष की पत्नी मीनाक्षी धर ने बताया कि वह रोजाना की तरह जॉगिंग करके वापस लौटे थे तभी उनको दिल का दौर पड़ा, जिसके बाद वह दुनिया से रुख्सत हो गए।

सिनेमा जगत की एक और हस्ती फिल्मकार राज कौशल (50) का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। वह ''प्यार में कभी-कभी'' और ''शादी का लड्डू'' सरीखी फिल्मों के लिये जाने जाते थे। उनके परिवार में अभिनेत्री-टीवी प्रस्तोता पत्नी मंदिरा बेदी और दो बच्चे बेटा वीर और बेटी तारा है।

कौशल के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म ''अक्कड़-बक्कड़ रफू चक्कर'' का ट्रेलर शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोकार्पण किया गया।

इससे पहले चार जून को बर्ड ग्रुप के कार्यकारी निदेशक और रोज़ेट होटल्स के मालिक, प्रसिद्ध उद्यमी अंकुर भाटिया की भी 48 वर्ष की अपेक्षाकृत कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। गुड़गांव के एंबिएंस मॉल में देश की पहली प्राकृतिक और बारहमासी इनडोर आइस स्केटिंग रिंक और कैफे ''आईस्केट'' की स्थापना का श्रेय उन्हीं को दिया जाता है। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

गुजराती और हिंदी फिल्म अभिनेता अमित मिस्त्री (47) के साथ भी ऐसी ही हुआ। 23 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका निधन हो गया। उन्हें ''शोर इन द सिटी'', ''यमला पगला दीवाना'' और अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज ''बंदिश बैंडिट्स'' में अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्हें कोई पुरानी बीमारी नहीं थी। उनके परिवार में मां है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र