लाइव न्यूज़ :

21 अक्टूबर से 64 हजार से अधिक पर्यटक कांजीरंगा आये

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:22 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो जनवरी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य को 21 अक्टूबर को फिर से खोले जाने के बाद से 64,000 से अधिक पर्यटक इसका दौरा कर चुके हैं। यह उद्यान एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

यह उद्यान एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और यह आमतौर पर जून और सितंबर के बीच बाढ़ के चलते बंद रहता है और नवंबर में फिर से खुलता है।

उद्यान क्षेत्र निदेशक पी शिवकुमार ने कहा कि 21 अक्टूबर, 2020 से 64,100 पर्यटक आए, जबकि 70-दिवसीय अवधि के दौरान एकत्रित राजस्व 127.32 लाख रुपये था।

2018-19 में, 47,10,971 से अधिक घरेलू पर्यटक और 25,739 विदेशी पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया था।

उन्होंने कहा कि उद्यान के अधिकारी गैंडों के अवैध शिकार को रोकने में सफल रहे हैं और वर्ष 2020 में शिकारियों ने केवल दो गैंडों का शिकार किया।

शिवकुमार ने कहा कि वर्ष के दौरान कुल 66 मामले दर्ज किए गए जिनमें से 17 मामले गैंडों से संबंधित हैं, वहीं 95 लोगों को 38 गैंडों और अन्य वन्यजीव अपराध से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

शिवकुमार ने कहा कि 2020 में जल संरक्षण के तहत पांच अतिरिक्त आर्द्रभूमि- चिरखोवा, पोताही, देवसूर, हल्दीबाड़ी और बंदरडुबी का निर्माण किया गया। पशु-पक्षियों ने यहां भी बसेरे बनाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग